हरीश रावत की सुरक्षा में भारी चूक, मंच पर चाकू लेकर चढ़ा युवक
Image Credit: Dainik Jagran
उत्तराखंड में हरीश रावत की सुरक्षा में भारी चूक हुई। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में हुई जनसभा में मंच पर एक युवक चाकू लेकर चढ़ा। गनीमत रही कि सभी नेता मंच से उतर चुके थे। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। उसने कुछ दिन पूर्व टावर पर चढ़कर पीएम से बात कराने की जिद भी की थी। हालांकि, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।