'अयोध्या से इतना बैर था कि नाम तक नहीं लेते थे', विपक्ष पर बरसे योगी
Image Credit: twitter
योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया का बिना नाम लिए बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि, 'अयोध्या से, तो इतना बैर था कि नाम नहीं लेना चाहते थे। अब राम का नाम लेना पड़ता है। कुछ लोग हर काम में राम का नाम लेते हैं और कुछ लोगों की विदाई में राम का नाम लिया जाता था। इनको गरीबों, युवाओं और बेटियों की चिंता नहीं थी, इनको आतंकवादियों की चिंता थी।'