प्रदूषण से लड़ने की तैयारी कर रहा ये इंजीनियर, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात
Image Credit: Newsbyte
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे और वहां उन्होंने प्रदूषण कम करने से जुड़ी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे भारतीय इंजीनियर से मुलाकात की। दिल्ली में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर विद्युत मोहन ने ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में प्रधानमंत्री को अपने इनोवेशन के बारे में बताया। दोनों ने एक पोर्टेबल और कॉस्ट इफेक्टिव सॉल्यूशन पर बात की, जिसके साथ राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है।