महिला जजों और वकीलों की जान को खतरा, तालिबान ले रहा अब बदला
Image Credit: fox news
अफगानिस्तान में महिलाओं की आजादी तो पहले से ही खतरे में है। अब महिला जजों पर भी संकट का साया है। दरअसल, तालिबान उन महिला जजों की जानकारी ले रहा है जिन्होंने किसी भी तालिबानी को कभी-भी सजा सुनाई है। महिला जजों के अलावा कई महिला अफगान ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स भी अफगानिस्तान में फंसी हुई हैं। इनके ऊपर भी जान का खतरा है। ये महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर भाग रही हैं।