त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव की हत्या का प्रयास करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
Image Credit: Newsbyte
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की हत्या करने का प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुवार को जब मुख्यमंत्री आपने आवास के बाहर शाम को टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान कार लेकर उनके सुरक्षा घेरे में घुसे तीन युवकों ने उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन मुख्यमंत्री के एक तरफ हो जाने से उनकी जान बच गई। इस मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।