टीएमसी नेता सुजाता मंडल पर हमला, डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Image Credit: Shortpedia
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरामबाग से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल के सिर पर हमला किया। बकौल ममता, बीजेपी कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा करके टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। दूसरी तरफ टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की। इस हमले में सुजाता के सुरक्षा अधिकारी को सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है।