आज दो करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देंगे सीएम योगी
Image Credit: ANI
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर यूपी की योगी सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग को राहत देने जा रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोमवार यानी कि आज से करीब दो करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देने वाली है। यूपी सरकार के एक बयान के अनुसार, पहले चरण में एक-एक हजार रुपये की धनराशि सीएम योगी आदित्यनाथ श्रमिकों को उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे।