आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे लद्दाख, जानेंगे सैन्य तैयारियां और हालात, सेना प्रमुख नरवणे रहेंगे साथ
Image Credit: Shortpedia
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सेना प्रमुख नरवणे के साथ लद्दाख जाकर सैन्य तैयारियों और हालात का जायजा लेंगे। रक्षामंत्री; सेनाध्यक्ष, उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी, 14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा के हालात की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेशमंत्री एस जयशंकर, सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्वी लद्दाख के हालात की समीक्षा की थी।