संविधान दिवस पर बोले राजनाथ सिंहः देश को जोड़ता है संविधान, देशवासी करें कर्तव्यों का पालन
Image Credit: Shortpedia
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की याद में 26 नवंबर को संविधान दिवस होता है। 26 नवंबर, 1949 को ही संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। आज राजनाथ सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संविधान के बुनियादी सिद्धान्तों के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए आगे आयें। उन्होंने नागरिकों के अधिकारों तथा उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के लिए बल दिया।