यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन, जेलेंस्की ने पुतिन को दिया बातचीत का प्रस्ताव
Image Credit: Newsbyte
यूक्रेन में जारी युद्ध का आज 18वां दिन है। रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी कीव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है और उसने शहर पर हमले बढ़ा दिए हैं। इसी बीच शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वो इजरायल में रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने सीजफायर की शर्त रखी है।