आज है सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व, पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित
Image Credit: Shortpedia
आज सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। बता दें पीएम मोदी की सुरक्षा में 1000 कर्मी और अन्य एजेंसियों के जवान शामिल होंगे। लाल किला परिसर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें वह स्थान शामिल हैं, जहां से पीएम देश को संबोधित करेंगे।