आज प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर में करेंगी किसान पंचायत, धारा 144 लागू
Image Credit: Shortpedia
आज सहारनपुर जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा मां शाकुंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। वहीं प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। दोपहर दो बजे प्रियंका पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई।