पीएम जन धन योजना के सात साल पूरे होने पर पीएम ने किया ट्वीट
Image Credit: ANI
आज पीएम जन धन योजना के 7 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'आज हम पीएम जन धन के सात साल पूरे कर रहे हैं, एक ऐसी पहल जिसने भारत के विकास पथ को हमेशा के लिए बदल दिया है। इसने अनगिनत भारतीयों के लिए वित्तीय समावेशन और गरिमापूर्ण जीवन के साथ-साथ सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है। जन धन योजना ने और भी पारदर्शिता में मदद की है।'