टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा
Image Credit: Newsbyte
अगले महीने 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत होनी है, जिसके लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान किया गया है। 16 सदस्यीय टीम में 10 ऐसे खिलाडियों को शामिल किया गया है, जो पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश, मिडफील्डर मनप्रीत, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह और सुरेंद्र कुमार और फॉरवर्ड मनदीप सिंह शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम आठवें स्थान पर रही थी।