रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई शुरू, मोदी-पुतिन की 50 मिनट तक हुई फोन पर बात
Image Credit: Shortpedia
रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 50 मिनट तक फोन पर बातचीत की। इस दौरान यूक्रेन की परिस्थितियों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल के बजाए पुतिन व यूक्रेनी राष्ट्रपति के बीच सीधे वार्ता पर जोर दिया। वहीं सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों की घोषणा के लिए आभार जताया।