संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए टि्वटर प्रतिनिधि, कहा- करते हैं खुद की पॉलिसी का पालन
Image Credit: Newsbyte
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए नए IT नियमों को लेकर सरकार और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच घमासान चल रहा है। इसको लेकर टि्वटर को सरकार की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा है। इसी बीच ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधि शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए। इस दौरान समिति के सवालों पर प्रतिनिधियों ने कहा कि वह खुद की पॉलिसी का पालन करते हैं।