समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत-जापान की 'टू प्लस टू वार्ता' आज
Image Credit: Shortpedia
आज भारत-जापान के बीच 'टू प्लस टू वार्ता' होगी। जिसका केंद्र समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर होगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे, जबकि जापान की अगुवाई विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और रक्षामंत्री तारो कोनो करेंगे। 'टू प्लस टू वार्ता' में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी आज सुबह दिल्ली पहुंचे। बता दें दोनों देशों के लिए हिंद प्रशांत क्षेत्र सामरिक रूप से अहम जल-क्षेत्र है।