UGC ने कुलपतियों से कहा- महिला छात्रों को दी जाए मैटरनिटी लीव, अटेंडेंस में मिले छूट
Image Credit: Shortpedia
अब स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं को गर्भवती होने के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। UGC ने अहम फैसला लेते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं को मैटरनिटी लीव देने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। UGC के सचिव प्रोफेसर रजनीश जैन ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि अगर स्नातक और स्नातकोत्तर की कोई छात्रा मां बनने वाली होगी तो उसे अटेंडेंस, परीक्षा आवेदन पत्र और समय सीमा में छूट दी जाए।