यूक्रेन ने शहर के तीन पुलों को उड़ाया, रूसी विमान को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया
Image Credit: Zee News
यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग जारी है। इस बीच खबर है कि रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन ने शहर के तीन पुलों को उड़ाया। कीव में आज रूसी सेना ने 6 बार मिसाइल अटैक किया। हालांकि इस दौरान एक रूसी विमान को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया। जो रिहायशी बिल्डिंग पर क्रैश हुआ और वहां आग लगी।