यूक्रेन ने रूस के 5 लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया, सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने की आशंका
Image Credit: Shortpedia
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा करने के बाद यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. इस बीच यूक्रेन ने रूस के 5 लड़ाकू विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने की बात कही है. जबकि रूसी सेना ने किवी का एयर डिफेंस तबाह करने का दावा किया है. यूक्रेन के अधिकारी का कहना है कि अब तक सैकड़ों सैनिकों के मारे जाने की आशंका है.