यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय का दावा: रूसी जनरल विटाली गेरासिमोव को मार गिराया गया
Image Credit: Money Control
यूक्रेन-रूस युद्ध का आज 13वां दिन है। इस बीच रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को खारकीव के करीब मार गिराया गया है। जानकारी यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय की खुफिया शाखा के हवाले से कीव इंडिपेंडेंट ने दी। हालांकि रूस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। 41वीं सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूर्वी यूक्रेन के खार्किव शहर के बाहर मार गिराए गए।