यूक्रेन के मंत्री का दावा- काबुल से हमारा विमान हाईजैक हुआ
Image Credit: Eturbo
अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को हाईजैक कर लिया गया। यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दावा किया कि रविवार को काबुल पहुंचे हमारे विमान को मंगलवार को हथियारबंद अपहरणकर्ता ईरान की ओर ले गए। इसमें यूक्रेन के नागरिकों की जगह अज्ञात यात्री सवार हैं। अफगान में फंसे हमारे लोगों को बचाने के लिए हमारे अगले तीन प्रयास भी नाकामयाब हुए हैं।