UNHRC ने CAA के खिलाफ SC में दायर की याचिका, भारत बोला- कोई भी ना करे हस्तक्षेप
Image Credit: Shortpedia
UNHRC ने CAA के खिलाफ SC में याचिका लगाई। उच्चायुक्त ने इसकी जानकारी जेनेवा स्थित भारतीय स्थायी मिशन को दी। भारतीय विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार बोले- CAA एक वैध और भारतीय संविधान के मूल्यों का पालन करने वाला कानून है। ये हमारा आंतरिक मामला है और भारतीय संसद के पास कानून बनाने की संप्रभु शक्ति है। किसी भी फॉरेन पार्टी को भारतीय संप्रभुता में हस्तक्षेप का हक नहीं है।