केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोगों को सुझाव- अधिकारी न सुनें तो सिर पर बांस मारो
Image Credit: shortpedia
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को बिहार स्थित अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनें तो वे उन्हें बांस से सिर पर मारें। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी काम नहीं चले तो वह उनके साथ हैं। उनकी यह बात सुनकर मौके पर मौजूद पदाधिकारी चौंक गए।