वैक्सीन की कमी पर बोले केंद्रीय मंत्री गौड़ा, कहा- क्या खुद को फांसी पर लटका लें?
Image Credit: Newsbyte
देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच राज्यों को वैक्सीनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। हालात यह है कि कई राज्यों ने वैक्सीनेशन अभियान रोक दिया तो कई विदेशों से वैक्सीन आयात करने की संभावना तलाश रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को कहा क्या सरकार में बैठे लोगों को वैक्सीने के उत्पादन में नाकामी की वजह से खुद को फांसी पर लटका लेना चाहिए?