बंगाल में अब केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
Image Credit: twitter@ANI
बंगाल में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमले का वीडियो सामने आया। जिसमें लोग उनकी कार का शीशा तोड़ रहे हैं। मंत्री ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके लिखा, 'पश्चिमी मिदिनापुर के दौरे के वक्त मेरी गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। शीशे तोड़ दिए गए। मेरे पर्सनल स्टाफ पर भी हमला किया गया। मुझे अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आना पड़ रहा है।'