केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर लगा अधिकारियों को कुर्सी से मारने का आरोप
Image Credit: New Indian Express
केंद्रीय राज्य जल शक्ति और आदिवासी मामलों के मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर आरोप लगा कि उन्होंने बीजेपी जिला कार्यालय में ओडिशा सरकार के 2 वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मारपीट की है। अधिकारियों के घायल होने पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण अधिकारी अपने साथ बैठक में आधिकारिक फाइलें नहीं ले गए थे। जिसके चलते गुस्साए मंत्री ने उन्हें कुर्सी से मारा।