प्रहलाद पटेल ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है। प्रहलाद पटेल ने केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गलत तरीके से लगाने को लेकर सवाल उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में जो तिरंगा लगा है, वह तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं है।