उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 97 और बसपा के 72 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को न सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा है बल्कि इन पार्टियों के अधिकतर प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई। कांग्रेस के 399 में से 387 (लगभग 97 प्रतिशत) और बसपा के 403 में से 290 (72 प्रतिशत) उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए। प्रचंड जीत के बाद भी भाजपा के तीन और दूसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी के छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।