यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी बधाई
Image Credit: Shortpedia
आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई दी। अपने जन्मदिन पर योगी कोई आयोजन नहीं करते। इसके अलावा योगी होने के नाते भी वो अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी।