यूपी सरकार ने कुश्ती को गोद लिया, 2032 ओलिंपिक तक देगी 170 करोड़ रुपये
Image Credit: ANI
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुश्ती की मदद करने का फैसला किया। उसने 2032 तक इस खेल को गोद लिया। इसके तहत यूपी सरकार कुश्ती फेडरेशन की मदद करेगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती खेल को गोद लेने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के पहलवानों के समर्थन और बुनियादी ढांचों के लिए 2032 ओलिंपिक तक 170 करोड़ रुपये का निवेश किये जाने की उम्मीद है।