अमेरिका समेत 100 देश बोले- अफगानिस्तान से जारी रहेगी निकासी, तालिबान ने दिया भरोसा
Image Credit: AP
अमेरिका सहित करीब 100 देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि तालिबान ने अफगानों और उनके नागरिकों को सुरक्षित देश से बाहर जाने देने का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ अमेरिका ने अफगानिस्तान से शेष सैनिकों और मददगार अफगान नागरिकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेज की। पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी बलों के शेष सैनिक काबुल हवाईअड्डे पर हैं और इन्हें मंगलवार से पहले निकाल लिया जाएगा।