चीन को घेरेगा अमेरिका, भारत समेत इन देशों संग बनाएगा नाटो जैसा गठबंधन!
Image Credit: Twitter@mofa
अमेरिका, चीन को घेरने के लिए भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ नाटो जैसा गठबंधन बना सकता है। इसे लेकर चारों देशों की बैठक दिल्ली में हो सकती है। अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बिगन ने हालिया कहा, 'भारत-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत संयुक्त सैन्य तंत्र नहीं है। इस क्षेत्र में नाटो या यूरोपीय यूनियन जैसा कोई मजबूत संगठन नहीं है। संगठन तभी होगा जब दूसरे देश अमेरिका जितने प्रतिबद्ध होंगे।'