चीनी अधिकारियों पर अमेरिका ने लगाए वीजा प्रतिबंध, माइक ने कही ये बात
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका ने चीनी अधिकारियों और विदेशी प्रभाव संचालन में लगे व्यक्तियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, प्रतिबंध चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों या संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग से जुड़े प्रचार या प्रभाव अभियानों में भाग लेने वाले किसी भी व्यक्ति पर लागू होंगे। बता दें ट्रंप प्रशासन ने पिछले चार साल के अपने कार्यकाल में चीन सरकार के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं।