24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे ट्रम्प
Image Credit: Twitter
भारत में दिवाली 27 अक्टूबर को मनेगी। लेकिन उससे पहले बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस साल 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में तीसरी बार दिवाली मनाएंगे। ट्रम्प व्हाइट हाउस में दीप जलाकर आधिकारिक तौर पर जश्न की शुरुआत करेंगे। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सबसे पहले 2009 में व्हाइट हाउस में दिवाली मनाना शुरू किया था। 2017 में उन्होंने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी समुदाय संग दीवाली मनाई थी।