अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिले प्रधानमंत्री मोदी, क्वाड सम्मेलन को भी किया संबोधित
Image Credit: Newsbyte
अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। व्हाइट हाउस में गर्मजोशी के बीच हुई इस मुलाकात में बाइडन ने कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे और दोनों देशों के बीच साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और विविधता के प्रति उनकी साझी प्रतिबद्धता के बारे में है। इसके बाद मोदी ने क्वाड बैठक में हिस्सा लिया।