रूस-यूक्रेन तनाव के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर्स, जेवलिन मिसाइलें भेजीं
Image Credit: twitter/ DeptofDefense
रूस-यूक्रेन तनाव के बीच मंगलवार को विमान द्वारा अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर्स, जेवलिन मिसाइलें भेजीं। जारी तस्वीरों में अधिकारी डेलावेयर में एक सैन्य अड्डे पर यूक्रेन के लिए भेजे जा रहे हथियारों को मालवाहक विमान पर लोड करते दिखे। अमेरिका, यूक्रेन को बतौर सैन्य सहायता 600 मिलियन डॉलर की मदद भेज चुका है। अमेरिका ने यूक्रेन पर आक्रमण करने पर रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ व्यक्तिगत प्रतिबंधों की चेतावनी दी।