पूर्वी यूक्रेन पर रूसी घोषणा पर अमेरिका सख्त, ईयू और ब्रिटेन करेंगे प्रतिबंधों का एलान
Image Credit: Mahanagar Times
पूर्वी यूक्रेन पर रूस द्वारा हमले की घोषणा करने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी बोलीं, "राष्ट्रपति बाइडन जल्द एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे जो अमेरिकी नागरिकों को डोनेत्स्क और लुहांस्क में नए निवेश, व्यापार और वित्त- पोषण करने से बैन करेगा।' ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस बोलीं, "कल हम रूस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन और यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमले के जवाब में नए प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे।"