व्हाइट हाउस बोला- अगस्त के अंत तक पूर्णत: अफगानिस्तान को छोड़ेंगे अमेरिकी सैनिक
Image Credit: abc news
व्हाइट हाउस ने हालिया कहा है कि इस साल अगस्त के अंत तक अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से विदा ले लेंगे। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के मुताबिक, तालिबान के साथ एक समझौते के तहत दो दशक के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी बलों की वापसी की अनुमति दी गई। इसके तहत अमेरिका ने अपने मुख्य सैन्य अड्डों से सैनिकों की वापसी शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रमुख सैन्य बेस बगराम छोड़ दिया गया।