उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा- नेतागीरी का मतलब लोगों को फॉर्च्यूनर से कुचलना नहीं
Image Credit: News 18
लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्याओं की तरफ इशारा करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को बड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राजनेता होने का मतलब ये नहीं है कि आप फॉर्च्यूनर से लोगों को कुचल दें। उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब अपने समाज और अपने देश की सेवा करना है। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी की।