उत्तर प्रदेश सरकार पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का 4,084 करोड़ बकाया, MHA ने लिखा पत्र
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत के बाद तनाव का महौल बना हुआ है। सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए वहां केंद्रीय बलों की चार कंपनियों को तैनात किया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चारों कंपनियों की तैनाती की मंजूरी देने के साथ सरकार से सालों से राज्य में हुई अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के लिए बकाया 4,080 करोड़ रुपये के भुगतान करने का अनुरोध किया है।