मंत्री हरक सिंह रावत मंत्रिमंडल से बर्खास्त, बीजेपी से 6 साल के लिए निष्काषित
Image Credit: Amar Ujala
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती रात राज्य मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया। उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की। 9 कांग्रेसी विधायकों के साथ हरक 2016 में हरीश रावत का साथ छोड़ बीजेपी में आने की वजह से चर्चा में आए थे। वो आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।