उत्तराखंड हाई कोर्ट ने दी चार धाम यात्रा की इजाजत, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
Image Credit: Newsbyte
उत्तराखंड के नैनीताल हाई कोर्ट ने बंद पड़ी चार धाम यात्रा को गुरुवार को फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। इससे चार धाम यात्रा के इंतजार में बैठे लोगों को व्यापारियों के चेहरों पर खुशी की लहर छा गई है। हालांकि, हाई कोर्ट ने यात्रा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह यात्रा के लिए लोगों की संख्या भी निर्धारित होगी।