वरुण गांधी ने सरकार को फिर घेरा, कहा-प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं करा सकते
Image Credit: Twitter
लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुई हिंसक घटना के बाद से बीजेपी सांसद वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह इस संबंध में योगी सरकार को खत भी लिख चुके हैं और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग कर चुके हैं। गुरुवार को वरुण ने एक और वीडियो ट्वीट कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।