कृषि कानूनों के विरोध में खड़ी हरसिमरत से रवनीत सिंह की हुई नोंकझोंक, वीडियो वायरल
Image Credit: Twitter@ANI
आज हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों के विरोध में तख्ती लेकर खड़ी थीं। तभी वहां से गुजर रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने उनके पास जाकर कहा कि आपका ये प्रदर्शन नकली है। आप जब मंत्री थीं तब ही बिल पास हुआ। इस दौरान दोनों के बीच काफी नोंक-झोंक भी हुई। हरसिमरत बोलीं- राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहां थे। आपके भागने की वजह से ऐसा हुआ था।