18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक यूपी में निकाली जाएगी विजय संकल्प यात्रा
Image Credit: shortpedia
2022 के चुनाव को लेकर भाजपा ने दो चरणों में आयोजित होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीर्थ नगरी हरिद्वार से गढ़वाल मंडल की यात्रा का आगाज करेंगे। 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। पूरे उत्तर प्रदेश में संकल्प यात्रा 4,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।