पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद हुई हिंसा: कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता सरकार को झटका
Image Credit: Shortpedia
कलकत्ता हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस हिंसा से पीड़ित सभी लोगों की शिकायतें दर्ज करे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा कि सभी पीड़ितों को चिकित्सिय इलाज मुहैया कराए जाए, सभी पीड़ितों को राशन कार्ड ना होने पर भी राशन मिले। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित दस्तावेजों और कागजों को संभालकर रखने के निर्देश दिए गए।