बंगाल में हिंसा भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बुधवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह सांसद के आवास के बाहर बम विस्फोट चिंता की बात है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है।