यूक्रेन में एक और भारतीय को लगी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती- वीके सिंह
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया है कि यूक्रेन में एक और भारतीय को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। पौलेंड बॉर्डर पर भारतीयों को लेने गए जनरल वीके सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी थी और उस भारतीय नागरिक को बीच में ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने हेतू ले जाया गया।