पुतिन ने पेश किया विधेयक, परमाणु हथियार संधि पांच साल बढ़ी
Image Credit: Shortpedia
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संसद में विधेयक पेश कर अमेरिका के साथ परमाणु हथियार संधि 5 साल के लिए बढ़ाई। रूस की अमेरिका के साथ परमाणु हथियार से संबंधित 'न्यू स्टार्ट' संधि अगले सप्ताह समाप्त होने वाली थी। गौरतलब है कि अमेरिकी प्रशासन में बदलाव के बीच ये संधि बढ़ाई गई है। इससे पहले बीते दिन जो बाइडन और पुतिन के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई थी।